महिलाओं व युवतियों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर लूटते हैं आबरू, फिर करते हैं ब्लैकमेल
नौकरी की तलाश में जुटी महिलाओं व युवतियों को बनाते हैं निशाना
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। नौकरी की तलाश में जुटी महिलाएं व युवतियां सावधान हो जाएं। आजकल समाज में ऐसे दूषित मानसिकता वाले हैवानों की भरमार है जो ऐसी मजबूर महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर न केवल उनका शारीरिक शोषण करते हैं बलिक बार-बार उन्हें ब्लैकमेल करके उनका जीवन भी नर्कमय बना देते हैं।
ताजा मामला हिसार के हांसी का है। जहां की एक विवाहिता के साथ बवानीखेड़ा का संदीप चार महीने से दुष्कर्म करता आ रहा था। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 28 साल की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह मार्च महीने में हांसी के बस अड्डे पर खड़ी थी। उसे वहां बवानीखेड़ा का संदीप मिला था। उसने वहां उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। वह बाद में उसे कैंट के सामने के एक घर में ले गया था और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने ऐसा कई बार किया। उसने बाद में उसके साथ की फोटो उसके पति के पास भेज दी। बाद में उसने महिला थाना में जाकर एएसआइ सरोज को शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।शिव कालोनी की एक महिला के साथ कालोनी के ही एक आदमी ने अश्लील भाषा में बात की और विरोध करने पर मारपीट की। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि खुशिया ने गालीगलौज कर उससे मारपीट की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।


0 Comments