सक्षम पोर्टल पर नाम दर्ज करवाओ, रोजगार पाओ
यमुनानगर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया यह बड़ा ऐलान
पिछले साढ़े 4 साल में यमुनानगर में करवाए गए 1400 करोड़ रुपये के विकास कार्य
25 अगस्त 2019, 8:06 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन।सतीश कुमार
यमुनानगर। प्रदेश सरकार ने पिछले 5 सालों में इज आॅफ लिविंग का काम किया है और यमुनानगर में 1400 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। कोई भी ऐसा गांव व मोहल्ला नहीं है जहां विकास कार्य न हुए हों। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन-आशीर्वाद-यात्रा के दौरान यमुनानगर में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में जो युवा सक्षम पोर्टल पर अपना नाम रजिस्टर करवायेगा, सरकार उसे रोजगार उपलब्ध करवायेगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी तथा सांसद नायब सिंह सैनी सहित कई सांसद, विधायक व भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।


0 Comments