आदमपुर वासियों के 50 साल के विश्वास को कायम रखूंगा : कुलदीप बिश्नोई


आदमपुर वासियों के 50 साल के विश्वास को कायम रखूंगा : कुलदीप बिश्नोई

आदमपुर। ढाणी लाखपुल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई।
16 सितंबर 2019, 1:26 PM  
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
आदमपुर। कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने जनसंपर्क अभियान के चरण में सदलपुर, ढाणी लाखपुल, मंडी आदमपुर एवं चंदन नगर में अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा हलका वासियों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की। इस दौरान उन्होंने पानी की समस्या के लिए पब्लिक हैल्थ के अधिकारियों, खेतों में खाल बनवाने के लिए इरिगेशन अधिकारियों, बिजली की व्यवस्था के लिए एस.सी. बिजली, एक्सईएन तथा जनहित से जुडी अन्य समस्याओं के लिए पुलिस अधीक्षक सहित संंबंधित विभाग के अन्य अधिकारियों से दूरभाष पर बात करके हलका वासियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुिर तो उनका परिवार है और अपने परिवार के हितों के लिए सदैव उन्होंने ईमानदारी से संघर्ष किया है, विपक्ष में रहने के बावजूद सार्वजनिक और लोगों के निजी तौर पर काम करवाने के प्रयास किए। विधानसभा से लेकर हर मंच पर हलके की आवाज को बुलंद किया। चौ. भजनलाल ने अपने शासनकाल में हलके के सभी गांवों में पीने के पानी तथा सिंचाई पानी के लिए डिग्गियों, वाटर वर्क्स, नहरों, रजबाहों का निर्माण करवाया।  जिस आदमपुर में रेत के टिलों में धूल उड़ा करती थी, वहां पर नहरें बनवाई और महीने में तीन-तीन सप्ताह पानी चलाया, जिस वजह से बंजर भूमि पर हरियाली लहलहाई। उनके शासनकाल में किसान समृद्ध हुए। शिक्षा की लौ जलाने के लिए आदमपुर में आईटीआई, कॉलेज, हर गांव में 8वीं, 10वीं तक स्कूलों का निर्माण करवाया। एक-एक घर में दो-दो, तीन-तीन लोगों को रोजगार दिया। पिताजी हमेशा मुझे एक बात कहते थे कि आदमपुर मेरे लिए मेरा परिवार है और इसका हमेशा ख्याल रखना। उनके इसी वाक्य को उन्होंने हमेशा याद रखा और आदमपुर के मान-सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दी। कभी अपने दामन पर कोई ऐसा दाग नहीं लगने दिया, जिससे आदमपुरवासियों का सिर नीचे हो। विपक्षी पार्टियों से जुड़े लोग हमारे और आपके पारिवारिक रिश्ते को कमजोर करने के लिए साजिशें रच रहे हैं, लेकिन आदमपुरवासियों के 50 साल के विश्वास को वे सदैव कायम रखेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments