हिसार : पर्यावरण प्रदुषण पर लगाम की तैयारी, लागू होगा मॉडल डिस्ट्रीक प्लान
16 नवंबर 2019, 11:03 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिले में पर्यावरण प्रदुषण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को मॉडल डिस्ट्रीक प्लान बारे आदेश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए पूर्ण रूप से सख्ती बरती जाए। इस संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार खुले में कूड़ा जलाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है जिस बारे संबंधित विभाग सख्त कदम उठाएं। यदि कहीं भी आग लगाने का मामला नोटिस में आता है तो तुरंत संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए तथा उससे जुमार्ना अदा करने का नोटिस जारी किया जाए।
उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर को पॉलिथिन मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएं और किसी निजी संस्था से तालमेल करके जूट के थैले तैयार करवाकर उनका वितरण सब्जी मंडी में आने वाले लोंगो में करवाना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को कोई परेशानी ना हो। प्रदूषण कंट्रौल बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिए की शहर में संचालित फैक्ट्रियों व र्इंट भट्टों की समय-समय पर चैकिंग करें अगर कहीं आदेशों की उल्लेघंना पाई जाती है तो उनके विरूद्घ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक वेस्ट, बायो मैडिकलव इलैक्ट्रोनिक्स इ-वेस्ट से संबंधित अलग से प्लान बनाया जाए।


0 Comments