Hisar Media Junction News : पोलियो रविवार 16 को, अपने बच्चे को जरूर पिलाएं दो बूंद जिंदगी की


Hisar Media Junction News पोलियो रविवार 16 को, अपने बच्चे को जरूर पिलाएं दो बूंद जिंदगी की

                 हरियाणा में 26 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

हिसार मीडिया जंक्शन
चंडीगढ। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि 16 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रदेश के 13 जिलों में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 26 लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जायेगी। Hisar Media Junction अरोड़ा  पंचकूला में पल्स पोलियो अभियान की राज्य टॅास्क फोर्स के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 16 जून को इन जिलों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो बूथ स्थापित कर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी जबकि 17 व 18 जून को घर-घर जाकर वंचित बच्चों को यह खुराक पिलायेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों के बच्चों को खुराक पिलाई जायेगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न छुटे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, शिक्षा विभाग का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिये जन प्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं को भी शामिल करें। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों, ईंट भ_ों, स्टोन क्रेशरो, मलिन बस्तियों में टीकाकरण पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसे स्थलों पर प्रवासी व मजदूरों के बच्चें बड़ी संख्या में रहते है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती अमनीत पी. कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी जिला प्रशासन के साथ बेहत्तर समन्वय बनाकर इस अभियान को प्रभावी तरीके से चलाये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ० सतीश अग्रवाल व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments