आधार कार्ड से 30 हजार रुपये जीतने का मौका, 8 जुलाई तक करें आवेदन
(Media junction, Edited by: संदीप कम्बोज)
25 June 2019, 05: 59 AM
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो घर बैठे 30 हजार रुपये तक जीत सकते हैं। दरअसल, आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने एक खास कॉन्टेस्ट की शुरुआत की है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने की आखिरी तिथि 8 जुलाई है,यानी आपके पास 30 हजार रुपये जीतने का आखिरी मौका 8 जुलाई है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों को मानना होगा। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में..
दरअसल, UIDAI ने बीते दिनों My Aadhaar Online कॉन्टेस्ट की शुरुआत की है. इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको आधार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में से किसी एक का एनिमेटेड ट्यूटोरियल वीडियो बनाना होगा।यह वीडियो 30 से 120 सेकंड के बीच का होना चाहिए।जिस सेवा का आप ट्यूटोरियल बना रहे हैं वह उस एनिमेटेड वीडियो में आसानी से समझ में आना चाहिए।
यहां भेजना होगा वीडियो
अहम बात यह है कि आप इस वीडियो को हिंदी या अंग्रेजी में बना सकते हैं।आप अपने वीडियो को यूट्यूब, गूगल ड्राइव या किसी अन्य वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म पर अपलोड कर उसका लिंक UIDAI के ईमेल media.division@uidai.net.in पर भेज सकते हैं।
सभी कैटेगरी में जिसका वीडियो सबसे बेहतर होगा उसके पहले विजेता को 30,000 रुपये, दूसरे को 20,000 रुपये और तीसरे को 10,000 रुपये दिए जाएंगे.
यह है जरुरी शर्त
अगर आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो 31 अगस्त से पहले आपको इसे लिंक कराना है.






0 Comments