इस टीवी कलाकार ने थाम लिया जेजेपी का दामन


इस टीवी कलाकार ने थाम लिया जेजेपी का दामन 
6 अक्तूबर 2019, 2:43 PM

हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज 
हिसार/उचाना। उचाना हलके में जननायक जनता पार्टी को सियासी रूप से बड़ी सफलता मिली है। उचाना शहर के वार्ड नंबर 2 से नगर पालिका पार्षद एवं जाने-माने टीवी कलाकार विद्या सागर शर्मा ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी के हलका प्रधान व सुरबरा के पूर्व सरपंच रमेश कुमार ने भी दर्जनों परिवारों के साथ जेजेपी ज्वाइन की। जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका देकर जेजेपी परिवार का सदस्य मनाया। दुष्यंत ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जेजेपी एक परिवार की तरह और जेजेपी परिवार में आने वाले को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। वॉलीवुड कलाकार पार्षद विद्या सागर जाने-माने टीवी कलाकार हैं और उन्होंने कई लोकप्रिय सीरियल जोधा-अकबर, सावधान इंडिया, बड़े अच्छे लगते हैं, नीयति सहित 28 सीरियल में काम किया है और समाज में उनका अच्छा प्रभाव है। जेजेपी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र जांगड़ा के परिवार में सेंध लगा दी है। रामचंद्र जांगड़ा के भतीजे राममेहर जांगड़ा ने अपने साथियों के साथ दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी ज्वाइन की। दुष्यंत चौटाला ने यहां उचाना मंडी में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगते हुए अपील की कि 21 अक्टूबर को चाबी के निशान का बटन दबा कर भाजपा को पिछले पांच वर्ष के कुशासन का सबक सीखाएं। जनसंपर्क अभियान के दौरान भी दर्जनों परिवारों ने जेजेपी ज्वाइन की। नगर पालिका पार्षद के साथ जेजेपी ज्वाइन करने वालों में रामनिवास श्योकंद, संजीव शास्त्री, सत्यनारायण शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेश उपाध्याय, बिट्टू शर्मा, सत्यवान खटकड़, दिनेश कुंडू आदि प्रमुख हैं।


Post a Comment

0 Comments