सिरसा : अनेक युवाओं ने थामा जजपा का दामन, दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत
6 अक्तूबर 2019, 2: 50 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला के नेतृत्व में युवा क्लब के प्रधान साहिल अरोड़ा ने अपने अनेक समर्थकों सहित जजपा में शामिल होने की घोषणा की। साहिल अरोड़ा ने जजपा में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा कि जजपा की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेशभर में जननायक जनता पार्टी का विस्तार हो रहा है और अनेकानेक लोग दिन प्रतिदिन इसमें शामिल हो रहे हैं। साहिल अरोड़ा ने इस अवसर पर वार्ड नंबर 23, 24 व 26 के अपने अपने समर्थकों रोहताश, ओम, विनोद, जयवीर, रमेश, अनु, मनोज मेहता, अमित मदान, जयप्रकाश व रामप्रताप सहित जजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वालों का पूरा सम्मान करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा और उत्साह से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रदेशभर में चौधरी देवीलाल की कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करते हुए अन्य लोगों को भी पार्टी से जोड़ें। जजपा में शामिल होने वाले सभी युवाओं ने पूर्व सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला को आश्वस्त किया कि वे पार्टी को सत्तासीन करने में अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। इस अवसर पर जजपा के शहरी जिलाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण कंबोज, रानियां शहरी प्रधान मदन शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments