सिरसा : जजपा प्रत्याशी गनेरीवाला के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ा जोर
बोले, हरियाणा के विकास के लिए जजपा को चुनें
6 अक्तूबर 2019, 2: 54 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के सिरसा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेंद्र गनेरीवाला ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जिले के गांव खाजाखेड़ा, धिंगतानियां, रंगड़ी, कुसुंबी, जोधकां, कुक्कड़थाना, मोचीवाली व गदली आदि में ग्रामीणों से संपर्क साधा और उनसे जजपा के समर्थन में वोटोंकी अपील की। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान जजपा उम्मीदवार राजेंद्र गनेरीवाला ने कहा कि जजपा ही सही मायने में चौधरी देवीलाल के सपनों पर आधारित राजनीतिक पार्टी है और इसका मुख्य ध्येय गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी को दूर करना है। उन्होंने कहा कि बेशक जजपा के गठन को लंबा समय नहीं हुआ है मगर अल्प समय में ही जजपा आमजन की बुलंद आवाज बनकर पूरे हरियाणा में उभरी है और यही कारण है कि आज पूरे प्रदेश में जजपा ही भाजपा का एकमात्र विकल्प बनी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के समुचित विकास के लिए यह जरूरी है कि विकास की पक्षधर पार्टियों को ही समर्थन दिया जाए और इस समय पूरे हरियाणा में विकास की परिचायक केवल जजपा ही है। इस दौरान उपरोक्त गांवों से अनेकानेक ग्रामीणों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को अलविदा कहकर जजपा में शामिल होने की घोषणा की। जजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए जजपा प्रत्याशी राजेंद्र गनेरीवाला ने कहा कि उनका निर्णय सही निर्णय है और वे अब उनके सहयोग से आसानी से छलावा देने वाली पार्टियों को सही आईना दिखाएंगे। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ हरिसिंह भारी, डॉ. राधेश्याम शर्मा, युवा जजपा जिलाध्यक्ष अजब ओला, सुधीर कूकणा, विनोद बिजारणिया, एडवोकेट सुधीर फूलकां, राजनीश सहारण, सुभाष पटवारी, प्रह्लाद कुलडिय़ा, हनुमान गोदारा, कैलाश ढिल्ल, प्रदीप खोलिया, राहुल भोगिया, अमित ढिल्लों, सोनू कूकणा आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments