Hisar Media Junction : ग्रुप-सी कर्मी अब बन सकते हैं एचसीएस अफसर


ग्रुप-सी कर्मी अब बन सकते हैं एचसीएस अफसर

Haryana Government Transfer News by Hisar Media Junction News
हिसार। ग्रुप-सी कर्मचारियों के पास हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) अफसर बनने का मौका है। एचसीएस-रजिस्टर-2 के 18 पदों की भर्ती की जाएगी। इसमें प्रदेश के क्लर्क, असिस्टेंट आदि ग्रुप-सी के कर्मचारी 8 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इस माह के तीसरे सप्ताह में परीक्षा संभावित है। पहले इस कैटेगरी में सीधे आवेदन के बाद इंटरव्यू से ही चयन किया जाता रहा है, लेकिन अब परीक्षा जोड़ दी है। सरकार ने बजट सत्र में इसका विधेयक भी पास किया था। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने पिछले माह ही इस ग्रुप के लिए परीक्षा का सिलेबस जारी किया था।  

ये कर सकते हंै आवेदन
ग्रुप-सी में कम से कम 8 साल की सर्विस पूरी होनी चाहिए।
उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं हो। त्रकर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं चल रही होनी चाहिए।
विजिलेंस जांच पेंडिंग न हो।
शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट होनी चाहिए।

ये नहीं कर सकते आवेदन
इस कैटेगरी में हरियाणा विधानसभा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments