वर्करों से फीडबैक लेने मैदान में उतरेगी महिला कांग्रेसवर्करों से फीडबैक लेने मैदान में उतरेगी महिला कांग्रेसवर्करों से फीडबैक लेने मैदान में उतरेगी महिला कांग्रेस

वर्करों से फीडबैक लेने मैदान में उतरेगी महिला कांग्रेस

पंचकूला से 20 जून को होगा आगाज

हिसार मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भले ही गुटबाजी में उलझे हुए हैं, लेकिन महिला कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 22 जिलों में वर्करों की बैठक कर फीडबैक लेने का निर्णय लिया है। अभियान का आगाज 20 जून से पंचकूला से होगा। बैठकों में चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाली महिलाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। यह आवेदन भी ठीक ऐसे ही मांगे जाएंगे, जिस तरह से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस आला कमान ने प्रदेश के ऐसे कांग्रेसियों से मांगे थे, जो चुनाव लड़ना चाहते हैं।महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान व महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अनुपमा रावत ने बताया कि महिला कांग्रेस मेहनत और ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी। आज से शुरू होने वाली बैठकों में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें लड़ाई लड़नी है वे इस बार आराम कर लें तो अच्छा है। जुलाई में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। राज्य के सभी 22 जिलों में बैठकों का आयोजन कर संभावित उम्मीदवारों के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव शिरकत के समक्ष पूरी रिपोर्ट रखी जाएगी, ताकि आला कमान तक पूरी डिटेल भेजी जा सके।