यमुनानगर : बाल छप्पर में घर में घुसे बदमाशों ने महिला को मारी गोली


यमुनानगर : बाल छप्पर में घर में घुसे बदमाशों ने महिला को मारी गोली 

हिसार मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। यहां के बाल छप्पर गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला की हालत अब ठीक है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महिला प्रवीन कौर (35) रात अपने घर में सोने की तैयारी कर रही थी। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर गली में आते हैं। एक युवक बाइक पर बैठा रहता है जबकि दूसरा घर के अंदर घुसता है और प्रवीन कौर को गोली मार देता है।गोली मारते ही आरोपी फरार हो जाता है। जख्मी हालत में प्रवीन कौर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रवीन कौर के ससुर भगत सिंह का कहना है कि उसका बेटा गूंगा-बहरा है। दोनों का 17 साल का एक बेटा भी है। भगत सिंह ने बताया कि उसकी बहू उनके कहने-सुनने में नहीं है। उन्हें नहीं पता गोली मारने वाले आरोपी कौन थे।इसके बारे में उसे ही जानकारी है। छप्पर थाना एसएचओ ललित कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रवीन कौर की हालत अब स्थिर है, वह चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती है।


Post a Comment

0 Comments