दिल्ली से चिट्टा लेकर आ रहे थे सिरसा, सीआईए ने धर दबोचे तीन नशा तस्कर, 9 लाख की हेरोईन बरामद
सीआईए सिरसा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
कल अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी पुलिस
17 सितंबर 2019, 10:40 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने प्रवर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कारवाई करते हुए रढ साहब द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गस्त व पड़ताल जुराएम के दौरान एर्टिगा कार में सवार 3 नशा तस्करों के कब्जे से 90 ग्राम हेरोईन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान नरेश कुमार पुत्र तनसुख दास वासी वार्ड नंबर 1उत्तम नगर मंडी डबवाली, राजू पुत्र कैलाश वासी बाल्मीकि मोहल्ला नर सिंह कॉलोनी मंडी डबवाली व सागर पुत्र रूपचंद वासी गली अमरूदों वाली नर सिंह कॉलोनी मंडी डबवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपीयों व सप्लायर के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार की एक टीम आज सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान बस अड्डा डिंग मोड़ पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि डबवाली मंडी के 3 युवक एर्टिगा कार में दिल्ली से चिट्टा लेकर आ रहे हंै। सीआईए टीम ने मुखबरी बारे अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और होटल के सामने नाकाबंदी शुरू की थोड़ी देर में फतेहाबाद की तरफ से एर्टिगा कार आती दिखाई दी जो सामने पुलिस की सरकारी गाड़ी देखकर यूवकों ने कार पीछे मोड़कर बापिस घुमाने की कोशिश की लेकिन सीआईए टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए कार सवार तीनों युवकों को कार सहित काबू कर लिया। सीआईए टीम ने उप पुलिस अधीक्षक सिरसा राजेश कुमार की हाजिरी में कार की तलाशी ली तो कार के डेश बोर्ड के अंदर से 90 ग्राम हेरोईन बरामद हुई जिस पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पकड़ी गई हेरोईन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को कल पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

0 Comments