सिरसा : कोटलीवासियों को तोहफा, 10+2 तक अपग्रेड हुआ गांव का मिडल स्कूल


सिरसा : कोटलीवासियों को तोहफा, 10+2 तक अपग्रेड हुआ गांव का मिडल स्कूल 


17 सितंबर 2019, 10:22 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। हरियाणा सरकार ने कोटली ग्राम पंचायत की मांग को पूरा करते हुए गांव के राजकीय कन्या मिडल स्कूल को 10+2 तक अपग्रेड कर दिया है। अब गांव के बच्चों को 8वीं से आगे की पढ़ाई के लिए सिरसा या अन्य गांवों में नहीं जाना पड़ेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। आज जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि ग्रामीण पिछले लंबे समय से गांव के राजकीय कन्या मिडल स्कूल को अपग्रेड करने की मांग करते आ रहे थे जिसे आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है।

Post a Comment

0 Comments