तैयारी चुनाव-ए-जंग : डीसी का चुनाव अफसरों से दो टूक, निष्पक्ष रहने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखने की भी डाल लें आदत

तैयारी चुनाव-ए-जंग : डीसी का चुनाव अफसरों से दो टूक, निष्पक्ष रहने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखने की भी डाल लें आदत 

सैक्टर आफिसर की प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान चुनाव अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 
चुनाव तहसीलदार रामनिवास ने पावर प्वाइंट प्रजैंटेशन माध्यम से सैक्टर आॅफिसर को बताई उनकी जिम्मेवारी



17 सितंबर 2019, 7:53 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हर अधिकारी व कर्मचारी की चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका रहती है। ऐसा ना हो कि अधिकारी की छोटी सी चूक या गलती उम्मीदवार के लिए शंका पैदा करे। इसलिए अधिकारी को निष्पक्ष रहने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखना भी है। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग आज मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित सैक्टर आॅफिसर की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में चुनाव तहसीलदार रामनिवास जांगड़ा ने पावर प्वाईंट प्रजैंटेशन के माध्यम से चुनाव में सैक्टर आॅफिसर की भूमिका व उसके दायित्व की जानकारी के चुनाव आयोग के दिशा-निदेर्शों बारे भी अवगत करवाया। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी को अपनी जिम्मेवारी व ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठ होने के साथ-साथ प्रशिक्षित भी होना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या का निस्तारण अपने स्तर पर ही किया जा सके। यह तभी संभव होगा जब अधिकारी चुनाव ड्यूटी के प्रति गंभीर होगा। उन्होंने उपस्थित सैक्टर आॅफिसर को कहा कि आपने हाल ही में लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया है, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान अधिक कठिनाई नहीं होगी। लेकिन चुनाव आयोग की समय-समय पर हिदायतें व नियम बदलते रहते हैं, इसलिए सभी सैक्टर आॅफिसर चुनाव आयोग की गाइड लाईन को भलिभांति समझ व पढ़ लें, ताकि उन्हें चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी आधी-अधूरी जानकारी के साथ फिल्ड में ना उतरें। अधिकारी को अपनी जिम्मेवारी के बारे में जानकारी होने से उसका आत्म विश्वास भी बढ़ता है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, सिटीएम कुलभूषण बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
अभी से चुनाव की प्लानिंग कर लें अधिकारी 
उपायुक्त ने सभी सैक्टर आॅफिसर को कहा कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में प्लानिंग की अहम भूमिका रहती है। इसलिए अधिकारी समय रहते चुनाव के दृष्टिगत अभी से प्लानिंग तैयार कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं अपने क्षेत्र के सभी बूथों का एक बार निरीक्षण कर वहां पर सभी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता को सुनिश्चित कर लें। सैक्टर आॅफिसर यह सुनिश्चित कर लें कि बूथ पर बिजली-पानी, शौचालय, भवन की छत, रैंप आदि की व्यवस्था हो। यदि कहीं पर भी किसी प्रकार की सुविधा की कमी दिखाई देती है, तो उसकी रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते इसे पूरा करवाया जा सके। यह जरूर देख लें कि भवन पर बूथ का न बर व नाम अवश्य अंकित हो। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सैक्टर आफिसर की बड़ी अहम भूमिका रहती है, इसलिए बड़ी ही गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

...ताकि मतगणना के समय न हो कोई विवाद 
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को निष्प्क्ष, शांतिपूर्वक व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाना हम सबकी जिम्मेवारी है। हर पात्र व्यक्ति स्वतंत्र रूप से बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार को प्रयोग कर सके, इसकी सुनिश्चिता करवाना हमारा कर्तव्य है। इसलिए सैक्टर आफिसर अपने क्षेत्र के लोगों से बातचीत करके चुनाव के दौरान या इससे पूर्व रहने वाली परिस्थितियों के बारे में अवगत हों, ताकि समय रहते इस दिशा में समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के संपर्क न बर अपने पास रखें और समय-समय पर वहां की गतिविधियों बारे जानकारी लेते रहें, इससे चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करवाने में आसानी रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों व अन्य सूचनाओं के माध्यम से वहां के अपराधिक प्रवृति के लोगों की भी जानकारी प्राप्त करें, ताकि वहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा सके। सभी अधिकारी चुनाव प्रशिक्षण गंभीरता से प्राप्त करें तथा अपनी शंकाओं, जिज्ञासाओं का समाधान सुनिश्चित कर लें ताकि चुनाव कार्य पूर्ण आत्म विश्वास से पूरा कर सकें। 

Post a Comment

0 Comments