ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है या है बैंक का काम तो कल एक अक्तूबर से बदल रहे हैं कई नियम, जानें क्या हैं नए नियम


ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है या बैंक का काम है तो कल एक अक्तूबर से बदल रहे हैं नियम, जानें क्या हैं नए नियम 


30 सितंबर 2019, 12:07 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
नई दिल्ली। देशभर में अब माइक्रोचिप वाले ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे। इसके साथ ही आरसी में भी माइक्रोचिप के साथ-साथ क्यूआर कोड दिए जाएंगे। बैंक खाते में निर्धारित राशि से कम रखने पर जुर्माने में 80 फीसद  तक कमी आएगी। बैंकिंग, ट्रांसपोर्टिंग और जीएसटी के साथ ही कई ऐसे बदलाव हैं जो कल एक अक्तूबर से देशभर में लागू होने जा रहे हैं। यदि आप भी इन नए नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

बदलाव जो कल से लागू होने जा रहे हैं 
माइक्रोचिप वाले ड्राइविंग लाइसेंस : नए नियम के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का रंग एक समान हो जाएगा। नए नियम के लागू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी में माइक्रोचिप के अलावा क्यूआर कोड दिए जाएंगे। हालांकि इसके लिए पूरी प्रक्रिया आॅनलाइन होगी।
पेंशन पॉलिसी: 7 साल सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिजनों को बढ़ी हुई पेंशन दी जाएगी।
एसबीआई का नया नियम : एसीबीआई के नए नियम के तहत बैंक की तरफ से निर्धारित मासिक औसत जमा राशि नहीं रखने पर जुमार्ने में 80% तक की कमी आ जाएगी। इसके अलावा मेट्रो सिटी ग्राहकों को एसबीआई 10 फ्री ट्रांजेक्शन देगा जबकि अन्य शहरों के लिए 12 फ्री ट्रांजेक्शन दिए जाएंगे।
होटल पर जीएसटी टैक्स कम  : होटल में 7500 रु. तक के किराए वाले रूम पर जीएसटी 12%। एक हजार रु. तक टैक्स नहीं।
पेट्रोल-डीजल पर कैशबैक नहीं : एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल लेने पर अब 0.75% कैशबैक नहीं मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments