भाजपा राज के 5 साल में 7950 सीएम घोषणाएं

भाजपा राज के 5 साल में 7950 सीएम घोषणाएं
मीडिया जंक्शन न्यूजहिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के शासनकाल के दौरान अब तक 7 हजार 950 मुख्यमंत्री घोषणाएं की गई है, जो गत कांग्रेस पार्टी के 10 साल के शासनकाल में की गई घोषणाओं से ज्यादा हैं। सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में बिना भेदभाव के एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिन पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को पूरा जन समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा फसलों की ई-गिरदावरी की शुरूआत करके पारदर्शिता लाएंगे। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को लॉन्च किया गया है। किसान इस पोर्टल पर एक माह तक अपनी फसल का ब्यौरा अपलोड कर सकेंगे। सरकार द्वारा ई-गिरदावरी के साथ-साथ सैटेलाईट के माध्यम से भी फसलों का डाटा लिया जाएगा। गिरदावरी में अनियमतता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

0 Comments