आपदा प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मिलेगा सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, 30 तक करें आवेदन


आपदा प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मिलेगा सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

17 सितंबर 2019, 7:39 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। आपदा प्रबंधन यानि बाढ़, सूखा आदि में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को भारत सरकार सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2020 से सम्मानित करेगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2020 के लिए 30 सितंबर तक ओनलाईन आवेदन मांगे गये हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए किसी भारतीय नागरिक अथवा संगठन द्वारा ओनलाईन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीएमअवार्ड डॉट एनडीएमए डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के द्वारा उन व्यक्तियों तथा संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने आपदा प्रबंधन में देश में बेहतरीन कार्य किया है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन लोगों व संगठनों के प्रयासों को सम्मानित करना है, जिन्होंने आपदा के दौरान लोगों की सहायता की है।

Post a Comment

0 Comments