यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, आज रात 11 बजे से बंद रहेेंगी यह 264 ट्रेनें, रेलवे की ये सेवाएं भी हो जाएंगी ठप्प
मीडिया जंक्शन समाचार
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के अहम खबर है।मेंटिनेंट की वजह से कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण सेवा आज रात 11 बजे से अगले 5.35 घंटों तक बाधित रहेगी। यानी इस दौरान यात्री खुद आॅनलाइन रिजर्वेशन टिकट नहीं निकाल पाएंगे। रेलवे के मुताबिक इस दौरान रेलवे की पूछताछ सेवा 139 सेवा भी बंद रहेगी जिससे यात्रियों की परेशानी दोगुनी होने वाली है। यानी करीब साढ़े 5 घंटे तक यात्री न तो आॅनलाइन टिकट बनवा पाएंगे और ना ही ग्राहक सेवा अधिकारी से 139 पर बात हो पाएगी। रेलवे के मुताबिक इलेक्ट्रिकल मेंटिनेंस की वजह से दिल्ली स्थित कंप्यूट्रीकृत आरक्षण प्रणाली को 13 जुलाई की रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 4.35 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। मेंटिनेंस की वजह से इस दौरान कंप्यूटर आरक्षण प्रणाली से संबंधित सभी सेवाएं बंद रहेंगी। कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली बंद होने के चलते इस दौरान इंटरनेट बुकिंग, पीआरएस इंक्वायरी, ईडीआर सेवा और रेलवे की पूछताछ सेवा 139 पूरी तरह बाधित रहेगी। यही नहीं, इस दौरान सभी पीआरएस पर मौजूद एसएमएस की सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसलिए अगर आप अगले 24 घंटे में रेल यात्रा करने वाले हैं तो फिर ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारियां शनिवार रात 11 बजे से पहले हासिल कर लें ताकि आगे आपको परेशानी न हो। हालांकि रात 11 बजे से सुबह 4.35 के बीच जहां कंप्यूटरीकृत सेवाएं बाधित रहेंगी, वहीं अगर आपको इस दौरान अपनी ट्रेन या अपनी टिकट का स्टेटस जानना हो तो आप भारतीय रेलवे की वेबसाइट indianrail.gov.in पर जाकर अपडेट ले सकेंगे। वहीं दूसरी ओर देशभर में रेलवे के विभिन्न जोनों में चल रहे मरम्मत के काम की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिए गए हैं, जिस वजह से भारतीय रेलवे ने शनिवार को 264 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जिन गाड़ियों को रद्द किया गया है उनमें सबसे अधिक पैसेंजर ट्रेनें हैं।


0 Comments