Hisar Media Junction : हरियाणा में आचार संहिता से पहले पूरी होने वाली है सरकारी कर्मचारियों की यह बडी़ मांग


हरियाणा : आचार संहिता से पहले पूरी होने वाली है सरकारी कर्मचारियों की यह बडी़ मांग
मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा हरकार कर्मचारियों को बडा़ तोहफा दे सकती है। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इसके संकेत दिए हैं।उन्होंने कहा कि आचार संहिता से पहले कर्मचारियों के लिए कुछ भी घोषणाएं करना हमारा हक और अपने इस अधिकार का सरकार कर्मचारियों हित में पूरा इस्तेमाल करेगी।कर्मचारी लंबे समय से एचआरए को लेकर सरकारी घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, उनकी यह मांग कब पूरी होगी, पत्रकार वार्ता में इस सवाल पर वित्तमंत्री ने कहा कि एचआरए का मुद्दा विचाराधीन है, इस पर अभी सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने कर्मचारियों को सातवां वेतनमान और इससे संबंधित अन्य सुविधाएं देने वाला अग्रणीय राज्य है, इसलिए आगे भी कर्मचारियों की कोई नाराजगी नहीं रहने दी जाएगी।वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह से साफ है, इसलिए सरकार पक्का वापस लौट रही है। उन्होंने इनेलो और कांग्रेस पर निशाना साधे हुए कहा कि जो अपना परिवार और दल ही नहीं संभाल पा रहे हैं, उनके हाथों में हरियाणा को कैसे सौंप दिया जाए। 
Haryana Government Employee News By Hisar Media Junction

Post a Comment

0 Comments