निसिंग : फिट इंडिया अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने ली फिटनेस की शपथ
29 अगस्त 2019, 4:48 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। कस्बे की सीएचसी में एमओ डॉ. विकास गर्ग की अध्यक्षता में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं विश्व खेल दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे फिट इंडिया अभियान का नाम दिया गया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वास्थ्य बरकरार रखने के तरीके बताए। जिसमें लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, सुबह शैर करना व युवाओं को खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढकर भाग लेने सहित अन्य टिप्स सुझाए ताकि स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। डा. विकास ने बताया कि उन्होंने टीवी पर कार्यक्रम का अवलोकन कर स्टाफ सदस्यों सहित शारीरिक व मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने व औरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली।
![]() |
| निसिंग । सीएचसी में फिटनैस की शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी |
![]() |
| निसिंग । सीएचसी में फिटनैस की शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी |



0 Comments