निसिंग : छह सितंबर पर टला व्यापार मंडल कार्यकारिणी पुनर्गठन का फैसला
![]() |
| निसिंग। अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मंडी कमेटी के गठन को लेकर बैठक करते आढ़ति |
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मंडल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर आढ़तियों की ओर से बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडी के लगभग सभी आढ़तियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश ने की। जिसमें प्रधान पद सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित आढ़तियों ने विषय पर अपने अपने सुझाव दिए लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया। प्रधान महेंद्र सिंह भार्गव ने बताया कि व्यापार मंडल कमेटी का कार्यकाल पूरा होने में करीब 22 दिन शेष है। 1509 धान का सीजन नजदीक है। जिसके मद्देनजर उन्होंने व्यापार मंडल कार्यकारिणी के पुन:गठन को लेकर आढ़तियों की बैठक क। जिसमें लंबे समय तक चले विचार विमर्श के बाद भी कार्यकारिणी का गठन नही हो पाया। बैठक में आढ़तियों को मंडी के प्रत्येक बड़े ब्लाक से दो-दो व छोटे ब्लाकों से एक एक सदस्य स्वयं चुनने की बात पर सहमति बनी। उन्ही 13 सदस्यों में से छह सितंबर को नई मंडी में होने वाली आगामी बैठक में एक को प्रधान चुना जाऐगा। इस मौके पर पूर्व मंडी प्रधान वेदप्रकाश त्यागी, सुभाष सिंगला, लखविंद्र सिंह, सुखदेव शर्मा, रामकुमार गर्ग, रामकुमार गुनियाना, कर्ण सिंह गुनियाना, जोगा सिंह, हजूर सिंह चकदा,धर्मपाल गर्ग, अश्वनी जिंदल, बलबीर सिंह, कृष्ण बालू, अनिल शर्म बालू, नरेंद्र शर्मा बधनारा व ईश्वर सिंगला सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।


0 Comments