हरियाणा : स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की हैं यह तीन नई मोबाईल एप्लीकेशन, अभी कर लें डाउनलोड



 हरियाणा : स्वास्थ्य विभाग नेई-विन व सेफ डिलिवरी समेत शुरु की हैं यह तीन नई मोबाईल एप्लीकेशन

29 अगस्त 2019, 12:17 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंडीगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने के उद्देश्य से विभाग ने ई-विन, सेफ डिलिवरी ऐप तथा आशा सॉफ्ट मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ई विन हरियाणा में सभी कोल्ड चेन पॉइंट्स पर वैक्सीन स्टॉक व फ्लो और स्टोरेज तापमान पर वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध करवाकर केन्द्र सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ई विन) देश में टीकाकरण सप्लाई चैन प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एक अभिनव तकनीकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से लागू किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी 22 जिलों के वैक्सिनेशन कोल्ड चेन प्रबन्धकों को मोबाइल उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि ई-विन ऐप एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसकी सहायता से प्रबन्धक अपने मोबाइल पर ही वैक्सिन एवं दवाइयों की कोल्ड चेन बरकरार रहने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह मोबाइल ऐप राज्य के सभी कोल्ड चेन बिन्दुओं के तापमान, स्टॉक तथा अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कराने मे सहायक होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सेफ डिलिवरी ऐप मातृ एवं नवजात बच्चों की सुरक्षा  के साथ-साथ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉप संबंधित तथा अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाएगा। इस ऐप को अधिकारी अपने मोबाइल पर आनलाइन तथा आफलाइन भी प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आशा सॉफ्ट मोबाइल एप्लिकेशन एक वेब आधारित मोबाइल एप्लिकेशन है, जोकि आशा वर्कर का कार्य प्रदर्शन, उनकी पेमैंट तथा इन्सेटिंव की भी मानिट्रिंग करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि  ई विन ने एक बड़ा डेटा आर्किटेक्चर तैयार किया है जो स्वास्थ्य प्रणाली में डेटा-चालित निर्णय लेने, जवाबदेही और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन का विश्लेषण करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 22 जिलों में 675 क्रियाशील कोल्ड चेन पॉइंट्स पर वैक्सीन इन्वेंटरी और स्टॉक तथा स्टोरेज टेम्परेचर को ई विन के साथ डिजिटलाइज्ड किया जा रहा है। वैक्सीन स्टोर-कीपर्स और कोल्ड चेन हैंडलर्स सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को ये सभी मोबाइल एप्लिकेशन सहायक होगी। इसके साथ ही सेफ डिलिवरी ऐप  तथा आशा सॉफ्ट मोबाइल एप्लिकेशन भी स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व कदम है।

जानें क्या है इन मोबाइल एप का फायदा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अमनीत पी. कुमार ने कहा कि सभी कोल्ड चेन हैंडलर्स को ई विन एप्लिकेशन युक्त स्मार्टफोन दिए गए हैं जिससे टीका आविष्कारों के डिजिटलीकरण की अनुमति मिलेगी। इसे एक साथ ई विन एप्लिकेशन में अपडेट किया गया है और एक क्लाउड सर्वर पर अपलोड किया गया है, जिसे आॅनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम प्रबंधकों द्वारा देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि तापमान में किसी तरह का उल्लंघन होता है तो लॉगर एक अलार्म बजाता है और जिम्मेदार कोल्ड चेन तकनीशियनों और प्रबंधकों को ईमेल और एसएमएस अलर्ट भेजता है। इसके साथ ही सेफ डिलिवरी ऐप तथा 'आशा सॉफ्ट मोबाइल एप्लिकेशन भी एक सशक्त नेटवर्क होगा, जिससे स्वास्थ्य प्रणालियां मजबूत होंगी।

Post a Comment

0 Comments