अभय चौटाला बोले जेजेपी से हमें कोई नुक्सान नहीं



अभय चौटाला बोले जेजेपी से हमें कोई नुक्सान नहीं
बोले लोस चुनाव में भाजपा की तरफ शिफ्ट हुआ इनेलो का वोट बैंक 

हिसार मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने मोदी और राहुल को वोट दिया था। लोगों ने फैसला कर रखा था कि कांग्रेस को धूल चटानी है। Hisar Media Junction हमारा वोट बैंक भाजपा की तरफ शिफ्ट हुआ। जजपा के गठन का हमारी पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उनके निकलने से हमारी पार्टी कमजोर नहीं पड़ी। शनिवार को वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आगामी विधानसभा चुनाव पर पार्टी की तैयारियों पर अभय ने कहा कि 1 जुलाई से अशोक अरोड़ा, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया और वे खुद 90 विधानसभा का दौरा करेंगे। वे हररोज 3 विधानसभा को कवर करेंगे। यहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और आगामी चुनाव के लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने राहुल और मोदी के नाम पर वोट दिया था। राहुल को इसलिए नकार दिया, क्योंकि वे बचकाना बयान देते थे। लोग उन्हें सीरियस नहीं लेते थे और कोई पीएम कैंडिडेट था नहीं। इस वजह से मोदी को वोट दिया।

सीएम बताएं किसके राज में चलती है पर्ची-खर्ची
राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लोग चार साल से परेशान हैं। कांग्रेस एक दूसरे की टांग खेंच रही है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल कह रहे हैं कि उनके राज में पर्ची और खर्ची खत्म हो गई। सीएम ये बताएं कि किसके राज में पर्ची-खर्ची थी। यदि थी तो उन्होंने जांच करवाकर कार्रवाई क्यों नहीं की। सबसे ज्यादा पर्ची और खर्ची इस सरकार में चलती है। यहां पेपर तक बदले जाते हैं। सीएम ने खुद कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन को सस्पेंड किया था।

Post a Comment

0 Comments