सिरसा से खत्म करके रहुंगी नशा : सुनीता दुग्गल
सांसद बोली सीएम से कर ली है बात
केंद्र से भी मांगा जाएगा सहयोग
सरसा की सभी 9 विस सीटें जीतेगी भाजपा
हिसार मीडिया जंक्शन
सिरसा। सिरसा लोकसभा सीट से सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र से नशा मुक्ति मेरी पहली प्राथमिकता है। उनहोंने कहा कि इलाके के युवाओं को हर हाल में नशे से दूर करके रहूंगी। इस मामले को लेकर मैंने मुख्यमंत्री जी से भी बात की है,केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की है।जल्द ही ईस बाबत जिला प्रसाशन के साथ बैठक की जाएगी।अगर नशा तस्करी में कोई पुलिस अधिकारी संलिप्त पाया गया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।हमारी कोशिश है कि नशा तस्करों के खिलाफ शिकायत देने के लिए टोल फ्री नंबर शुरू करवायें। इस दौरान उनहोंने विधानसभा चुनाव में सिरसा संसदीय क्षेत्र की सभी 9 सीटों पर भाजपा की जीत का भी दावा किया। Hisar Media Junction


0 Comments