विस चुनाव : कुलदीप बिश्नोई ने वर्करों संग किया मंथन


विस चुनाव : कुलदीप बिश्नोई ने वर्करों संग किया मंथन


Hisar Media junction

आदमपुर। कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य कुलदीप बिश्नोई ने शनिवार को आदमपुर आवास पर हलके के गांव दड़ौली, चूली खुर्द, चूली कलां, चूली बागडिय़ान, भाणा, भोडिया, सारंगपुर, खैरमपुर, कालीरावण, असरावा, महलसरा, मोठसरा, कोहली, लाडवी, मोहब्बतपुर, ढाणी मोहब्बतपुर, मोडाखेड़ा, चौधरीवाली, घुड़साल, तेलनवाली, कुतियावाली, काबरेल, ढाणी सीसवाल, सीसवाल की गांव वाईज कार्यकत्र्ताओं व बूथ एजेंटों की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों बारे चर्चा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती और प्रत्येक वोटर तक पहुंचने की रणनीति बार विस्तार से विचार विमर्श किया। कुलदीप बिश्नोई ने कार्यकत्र्ताओं को विस चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सिर्फ 100 दिन चुनाव में बचे हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम बेशक हमारे अनुकूल नहीं आए, लेकिन विधानसभा चुनाव पूरी तरह से अलग होते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश की सरकार बनाने और स्थानीय उम्मीदवारों की छवि के आधार पर होंगे। इसलिए कार्यकत्र्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोकसभा चुनावों में एक लहर थी, जिसमें लोग बह गए। भाजपा लोकसभा चुनाव को मोदी वर्सेज अन्य पार्टियों के उम्मीदवार बनाने में कामयाब रही। भाजपा के ऐसे-ऐसे लोग लोकसभा में पहुंच गए, जिन्हें लोग आज भी नहीं जानते। उन्होंने कहा हम पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनावों में जुटेंगे और गांव-गांव, गली-गली जाकर प्रत्येक वोटर को यह समझाएंगे कि इस क्षेत्र में विकास कार्य व रोजगार सिर्फ चौ. भजनलाल ने दिए हैं और भाजपा ने सिर्फ क्षेत्र के साथ भेदभाव किया है। एक-एक घर में तीन-तीन लोगों को चौ. भजनलाल ने रोजगार दिया। उनके स्वर्णिम दौर को वापिस लाने के लिए मैं पिछले 22 वर्षों से ईमानदारी से संघर्ष कर रहा हूँ और निश्चित तौर पर हमारा संघर्ष रंग लाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर, गांव स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए जो भी प्रयास करने होंगे हम करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments