हरियाणा में 1,82,98,714 वोटर चुनेंगे नई सरकार


हरियाणा में 1,82,98,714 वोटर चुनेंगे नई सरकार 

97,30,169 पुरूष, 84,60,820 महिलाएं और 239 हैं ट्रांसजेंडर वोटर


29 अगस्त 2019, 12:05 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाताओं की संख्या अब 1,82,98,714 हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार हरियाणा राज्य के सभी www.ceoharyana.nic.in पर भी उपलब्ध है जो डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा  www.nvsp.in   पर आनलाइन माध्यम से भी वोट बनवा सकते हैं। वोट बनवाने के लिए दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, अपने निवास और आयु प्रमाण पत्र के साथ आफलाइन या आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक यदि अपने वोट से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे विभाग की वेबसाइट  www.ceoharyana.nic.in पर और वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1950 पर भी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने  बताया कि 15 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट रॉल के अनुसार राज्य में मतदाताओं कि संख्यां 1,79,69,515 थी। इस विशेष अभियान के तहत 2,69,201 नाम जोड़े गए और 47,488 नाम काटे गए। इस प्रकार नेट जोड़ 2,21,713 है। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या 1,81,91,228 हैं जिसमें 97,30,169 पुरूष व 84,60,820 महिलाएं और 239 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 107486 है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि अभी तक किसी ने वोट नहीं बनवाया है और वह 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का हो गया है तो वह अब भी वोट बनवा सकता है। पात्र व्यक्ति संबंधित बी.एल.ओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के पास फॉर्म-6 भरकर वोट बनवा सकता है। यह फॉर्म निर्वाचन विभाग की वेबसाइट

Post a Comment

0 Comments