हिसार : लोक अदालत में 1645 मामलों का समाधान
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार।राष्टï्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायधीश अरुण कुमार सिंगल के मार्गदर्शन में हिसार व हांसी के न्यायालय परिसरों में राष्टï्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस लोक अदालत में चार अदालतों के बैंच का गठन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सीमा सिंघल, एडीजे अमित गर्ग, जेएमआईसी अश्विनी गुप्ता व महेंद्र सिंह की अदालतों ने मामलों की सुनवाई की। लोक अदालत में सभी प्रकार के मुकदमे जैसे एम एक्ट, पारिवारिक मुकदमे, बिजली, बैंक रिकवरी, 138 एनआई एक्ट आदि को शामिल किया गया। राष्टï्रीय लोक अदालत में कुल 1645 मुकदमों का निपटान किया गया। इसमें एम एक्ट के 35 मुकदमों में 6634000 रुपये का क्लेम पास किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के जरिए मुकदमों का समाधान सबसे सस्ता व सरल तरीका है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि राष्टï्रीय लोक अदालत में फैसला हुए मुकदमे की कोई अपील नहीं हो सकती है। इसके साथ ही लोक अदालत के जरिए फैसला हुए मुकदमे की कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है।

0 Comments