Hisar Media Junction : एक और इनेलो नेता आज पार्टी को कर गया बॉय-बाय, थामा भाजपा का दामन


एक और इनेलो नेता आज पार्टी को कर गया बॉय-बाय, थामा भाजपा का दामन 


Gurugram INLD Leader Resigned and Entering BJP by Hisar Media Junction

मीडिया जंक्शन समाचार 
गुरुग्राम। विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आने के साथ-साथ राजनेताओं द्वारा पार्टियों में दल-बदल का का खेल बड़े पैमाने पर शुरु हो गया है। खासकर इंडियन नेशनल लोकदल को लगातार कई झटके चुके हैं। शनिवार को  एक और इनेलोनेता व पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत ने  इनेलो से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया। गुरुग्राम के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा ज्वाईन की।  बता दें कि गोपीचंद पहले भी 11 साल तक भाजपा में रह चुके हैं। उन्होंने 1991 में गुरुग्राम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वे यह चुनाव जीत नहीं पाए थे। 2000 में विधानसभा चुनाव में से एक बार फिर से निर्दलीय लड़े और विधायक बने। इसके बाद ओमप्रकाश चौटाला से नजदीकी के चलते वे इनेलो में शामिल हो गए थे। 


Post a Comment

0 Comments