इस बरसात सारा पानी इक्ट्ठा करेगी हरियाणा सरकार, यहां जानें क्या है पूरा प्लान
जल संरक्षण अभियान के अतंर्गत तैयार होंगी जिला जल सरंक्षण योजनाएं तैयार
मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष जल संरक्षण अभियान के अतंर्गत जिला जल सरंक्षण योजनाएं तैयार की जाएंगी और जिला क्षेत्रों में विशेष रूप से वर्षा जल संचय के विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने बताया कि 15 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सरकारी भवनों के अतिरिक्त अन्य भवनों में भी वर्षा जल सचंय प्रणाली को विस्तार दिया जाएगा। वर्षा जल सचंय प्रणाली के पुराने संयंत्रों को पुन: दुरूस्त कर संचालित किया जाएगा और वर्षा जल सचंय प्रक्रिया को विस्तार देने की दिशा में प्रत्येक जिला क्षेत्र में 100 बोरवैलों/ स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। इसके अलावा, प्राकृतिक जल स्त्रोतों व तालाबों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा तथा हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में पौधारोपण भी अभियान में प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश शहरी क्षेत्रों में भी वर्षा जल सचंय, सीवरेज शोधन प्रणाली, पौधारोपण व अन्य संबंधित बिंदुओं के लक्ष्य प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध व समयबद्ध रूप से कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति अभियान की दिशा में हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने भी गत दिवस अधिकारियों की बैठक में जिम्मेदारियां तय करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, जिसके तहत वर्षा जल संचय के बारे में जागरूकता की दिशा में विद्यार्थियों की भूमिका भी सुनिश्चित की जा रही है।


0 Comments