गन्नौर में जल्द शुरु होगा अंतर्राष्ट्रीय फल, फूल, सब्जि व डेयरी उत्पाद टर्मिनल का निर्माण


सोनीपत : गन्नौर में जल्द शुरु होगा अंतर्राष्ट्रीय  फल, फूल, सब्जि व डेयरी उत्पाद टर्मिनल का निर्माण


12 दिसंबर 2019, 8:18 PM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़/सोनीपत। प्रदेश सरकार सोनीपत के गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय  फल, फूल, सब्जियां एवें डेयरी उत्पाद टर्मिनल (मार्केट) के निर्माण को लेकर गंभीर है और अति शीघ्र मार्केट के पहले चरण का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने बताया कि मंडी के निर्माण कार्य के शुरूआती दौर में ही राजस्व एकत्रित करने की ओर भी कदम बढ़ाया जाए, ताकि मंडी सुचारू रूप से संचालित की जा सके। मंडी के विभिन्न चरणों के निर्माण को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के कार्य की शुरूआत में कोई विलंब नहीं होना चाहिए, इसके लिए उन्होंने ट्रांसएक्शन एडवाईजर की नियुक्ति के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मार्केट के स्वरूप को समझते हुए कहा कि करीब 537 एकड़ में हजारों करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण होगा। पत्रकारों द्वारा प्याज की बढ़ती कीमतों के सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा स्वयं भंडारण करने की आवश्यकता पर बल दिया जाएगा। इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से प्रयासरत है ताकि किसान खुद अपनी फसलों का भंडारण कर सकें। भंडारण के लिए सरकार सब्सिडी भी देगी। इससे कीमतों को नियंत्रित किया जा सकेगा और किसान को भी पूर्ण लाभ मिलेगा।

हाईटेक मकनीक से भ्रष्टाचार पर लगाएंगे लगाएंगे
हैफेड गोदाम में गेहूं पर छिड़काव तथा बीपीएल परिवारों के लिए गेहूं की गुणवत्ता के विषय में पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प ले चुके हैं। इसके लिए एक विशेष नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार के संदर्भ में सूचना दे सकता है। सूचना मिलने पर अनिवार्य रूप से कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि नवीनतम तकनीकों की सहायता से भ्रष्टाचार पर पूर्ण लगाम लगाई जाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष को तो काम दिखता ही नहीं है। विपक्ष तो सिर्फ निराधार आरोप लगाने में लगा हुआ है जबकि धरातल पर विकास के नये आयाम स्थापित किये गये हैं।


Post a Comment

0 Comments