करनाल में गुंडागर्दी, युवक को घर से बुलाकर गोलियों से भून डाला



 
11 फरवरी 2020, 4:20
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
करनाल। जिला के गांव घोघड़ीपुर में मंगलवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर आए चार गुंडों ने युवक को घर से बुलाया व दनादन गोलियों से भून डाला। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार घोघड़ीपुर के पास डेरे में रहने वाला बिजेंद्र मान फिलहाल पंचकूला में रह रहा था। वह घर पर आया हुआ था। आज सुबह कार में सवार होकर करीब 4 युवक आए और बिजेंद्र को डेरे से कुछ दूरी पर बुला लिया। कुछ देर तक उन्होंने बिजेंद्र से बातचीत की इसके बाद उस पर फायरिंग कर दी। बिजेंद्र ने बचने का प्रयास किया लेकिन भाग नहीं सका। बिजेंद्र को करीब दो गोलियां लगी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुंडे हथियार लहराते हुए कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र सैनी, सीआईए-1 व 2, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची व घटनास्थल का मुआयना किया। डीएसपी का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को काबू कर लिया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments