कांग्रेस प्रवक्ता होशियार लाल का ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर हर माह देंगे 5 हजार रूपए पेंशन


कांग्रेस प्रवक्ता होशियार लाल का ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर हर माह देंगे 5 हजार रूपए पेंशन 




17 सितंबर 2019, 10:55 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। कांग्रेस प्रवक्ता होशियार लाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 5 हजार रूपए मासिक दी जाएगी। इसके साथ ही बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए 40 साल तक की संतान होने का नियम भी हटाया जाएगा। वे आज यहां सिरसा के गौशाला मौहल्ला में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह जनता से सरासर धोखा और वादाखिलाफी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ वोट हथियाने के लिए जुमलेबाजी की। पिछले 5 सालों में किसानों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है जिससे किसानों में निराशा का भाव है। उचित मूल्य न मिलने के कारण खेती घाटे का सौदा बन गई है। भाजपा सरकार ने देश को बहुत पीछे धकेल दिया है। आज हर वर्ग परेशान है तथा भाजपा को कोस रहा है। भाजपा ने जनता के भरोसे के साथ विश्वासघत किया है जिसका मजा इस चुनाव में जनता भाजपा को अवश्य चखाएगी।


Post a Comment

0 Comments