ये क्या, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का ढिंढोरा पीटने वाला सूचना विभाग खुद निकला भ्रष्ट
हिसार के पत्रकारों को खिला दिये लाखों के कागजी मलाई कोफ्ता व चीज चिल्ली !
पत्रकारों द्वारा पी चाय भी बन गई रसमलाईं
Media Junction
हिसार। हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त है इस बात का प्रचार करने वाले लोक सम्पर्क विभाग ने ही लाखों का फर्जीवाड़ा कर दिया। हैरानी की बात है कि ये फर्जीवाड़ा भी पत्रकारों के नाम पर किया गया है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार लोक सम्पर्क विभाग ने पत्रकारों को लंच डिन्नर करवाने के नाम पर लाखों फर्जी बिल तैयार करके सरकार के मुंह पर कालिख पोत दी। लोक सम्पर्क विभाग में कागजों में पत्रकारों को ढोकला, रसमलाई, काजू कतली, मसाला डोसा, पनीर जलेबी, पनीर टिक्की, दाल मखनी, मलाई कोफ्ता, चीज चिल्ली,पुलाव , पनीर पकोड़ा, सेन्डविच आइसक्रीम, बूंदी रायता, गुलाब जामुन, गाजरपाक खिला दिया। विभाग ने इसके लिए शहर के जाने-माने कई रेस्टोरेंट के फर्जी बिल पास करवा लिए। विभाग के अफसरों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को भी नहीं बख्शा और उनके दौरे के समय भी 1 ही दिन में 180 पत्रकारों को कागजी लंच करवा दिया। हिसार की मीडिया ने इस फर्जीवाड़े की जांच के लिए उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को अपनी शिकायत सौंपी है।
0 Comments