हरियाणा : जल्द नए लुक में नजर आएंगी सभी सरकारी बिल्डिंग
सभी विभागों के भवनों को अलग-अलग रंगों में रंगने की तैयारी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अब लोक निर्माण विभाग के भवनों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक केन्द्रों तथा विद्यालयों के भवनों को नया लुक देने की तैयारी में है जिसके लिए लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने अधिकारियों को प्रदेश में एक विशेष अभियान चलाकर भवनों का अलग-अलग रंग-रोगन के निर्देश दे दिए हैं ताकि आम जन को पता लग सके की यह स्वास्थ्य केन्द्र किस स्तर का है। यहां जारी एक वक्तव्य में राव नरवीर ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले चार वर्षों के दौरान वित्त वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यों का अग्रिम लक्ष्य निर्धारित कर सडकोंका सुधार कर हरियाणा में सडकतंत्र को सुदृढ़ किया गया है तथा पूरे प्रदेश में सडकों का जाल बिछाया गया है। राव नरबीर ने कहा कि हरियाणा के अन्य मुख्य सडक मार्गों पर जहां-जहां पर आवश्यकता है वहां पर आरओबी/आरयूबी पुलों का निर्माण प्राथमिकता आधार पर करवाया गया है और पूरे प्रदेश में कही भी इस कार्य को अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा छ करम अर्थात 33 फुट चौड़ी सडकों का निर्माण करवाया जाता है। 305 किलोमीटर लम्बी सडकों को भी चिन्हित किया गया है जिनकी लम्बाई छ करम से कम है, उनका भी कार्य करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोक निर्माण मंत्री की मर्जी से सडकों का कार्य विधायकों के बार-बार अनुरोध पर करवाया जाता रहा है, परन्तु जब से हमारी सरकार आई है हमने इस भेद-भाव को दूर किया है और हर विधानसभा क्षेत्र में सडकों के लिए अग्रिम कार्य योजना तैयार की है चाहे विधायक किसी भी पार्टी का हो। उन्होंने कहा कि अब तक 30 आरयूबी/आरओबी का निर्माण पूरा हो चुका है शीघ्र ही रेवाड़ी, नारनौल, महेन्द्रगढ़ में नए आरओबी की आधारशीला रखी जाएगी।


0 Comments