हरियाणा : हरे-भरे पौधों से लहलहाएंगे सड़कों के डिवाइडर


हरियाणा : हरे-भरे पौधों से लहलहाएंगे सड़कों के डिवाइडर
सैंट्रल वर्ज पर पौधे लगाएगा हरियाणा लोक निर्माण विभाग 
गुरुग्राम। हरियाणा में लोक निर्माण विभाग की सड़कों की सैंट्रल वर्ज पर अब टाईल नहीं, बल्कि पौधे लगाए जाएंगे और सड़कों की सैंट्रल वर्ज अर्थात डिवाइडर पौधों से हरे-भरे होंगे। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में गुरूग्राम में आयोजित विभाग के चार सर्कलों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।  इन चार सर्कलों में प्रदेश के 10 से 12 जिले आते हैं। बैठक में बताया गया कि गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन का आधुनिकिकरण किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा एक कॉपोर्रेशन बनाई गई है। यह कॉपोर्रेशन चण्डीगढ़ और गुरुग्राम के रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प करेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश की विभिन्न सडकों पर अब तक 38 फलाईओवरों का निर्माण कर दिया है और विधानसभा चुनाव होने तक 6 फलाईओवर और तैयार हो जाएंगे अर्थात् इस 5 वर्ष के कार्यकाल में मनोहर सरकार द्वारा 44 फलाईओवरों का निर्माण कर दिया जाएगा जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने दस सालों के अपने कार्यकाल के दौरान केवल 34 फलाईओवरों का ही निर्माण किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सडकों का सुधार हुआ है परंतु सुधार में और भी गुजाईश रहती है। उन्होंने अपने अनुभव सांझे करते हुए कहा कि सडक की बर्म मजबूत होगी तो सडक कई सालों तक नहीं टूटेगी, इसलिए बर्म मजबूत करें और 18 फुट की सडक का बैड 24 फुट का तैयार करें। लोक निर्माण विभाग अब 18 फुट से कम चैड़ी सडकें नहीं बना रहा है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि सडक पर प्रीमिक्स कार्पेटिंग या बिटुमिन तभी डलेगी, जब उस क्षेत्र का अधीक्षण अभियंता लिखकर देगा कि अर्थवर्क मैने देखा है। उन्होंने कहा कि अक्सर बर्म 6-7 ईंच नीचे रहती है जिससे सडक कट जाती है।


बाढसा एम्स को द्वारका एक्सपै्रस से जोड़ने की प्रक्रिया शुरु 
लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि बाढ़सा एम्स को द्वारका एक्सपै्रस वे से जोड़ने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर जानकारी डाल दी गई है, जिससे देखकर जमीदार अपनी जमीन के रेट दे देंगे और उसके बाद सरकार उनसे जमीन खरीद लेगी। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम जिला के गांव रिठौज में सरकारी कॉलेज बनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा पहले दी गई जमीन को बदलकर अब दूसरी जगह 3 एकड़ भूमि दी गई है। यह भूमि ट्रांसफर होने के बाद विभाग द्वारा कॉलेज निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुग्राम में विकास सदन के पास प्रशासनिक टॉवर तथा 1500 आवास बनाने की रूपरेखा अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि सिविल लाईंस क्षेत्र में निर्माण सदन का निर्माण कार्य भी 15 अगस्त से पहले पूरा हो जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments