स्कूली विद्यार्थियों को देंगे वनवासी क्षेत्र की जानकारी



स्कूली विद्यार्थियों को देंगे वनवासी क्षेत्रों की जानकारी
वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्य स्कूलों में चलाएंगे अभियान
बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
7 जुलाई को हिसार व रोहतक के परिवार करेंगे छात्रावास का भ्रमण

 
Media Junction 
PM

 हिसार। वनवासी कल्याण आश्रम की हिसार इकाई की बैठक हिसार के सेक्टर 14 स्थित वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यालय में प्रांत संगठन मंत्री जयभगवान की अध्यक्षता मेंकी गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन मंत्री जयभगवान ने बताया कि भिवानी स्थित वनवासी विद्यार्थियों के छात्रावास में रोहतक से कुछ परिवारों के 50 सदस्य 7 जुलाई को भ्रमण के लिए आएंगे। हिसार कार्यकारिणी से भी कुछ सदस्य परिवार सहित इसी दिन छात्रावास का अवलोकन करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालयों में अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से वनवासी क्षेत्र एवं वनों में रहने वाले बंधुओं की जानकारी साझा की जाए। इस अभियान के लिए विद्यालय संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी कार्यकारिणी सदस्य शरद पांडे को सौंपी गई। बैठक के दौरान सुगम वन यात्रा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।  संगठन मंत्री जगभगवान की 38वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर वनवासी कल्याण आश्रम की हिसार इकाई की तरफ से उन्हें भगवत गीता भेंट की गई।  इस बैठक में प्रांत सचिव रामनिवास अग्रवाल सीए, जिला संयोजक जगदीश तोशामिया, जिला संरक्षक नेकीराम, जिला उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला मंत्री अनिल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी राजेश चुघ, नगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा, नगर उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल व अजय सैनी, नगर कोषाध्यक्ष पर्व गुप्ता, सहसचिव ईश्वर सैनी, नगर सचिव गौरव सिंगला, कार्यकारिणी सदस्य शरद पांडे एवं राजीव गोयल सहित बहुत से सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सदस्यों ने मौन रखकर ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद को श्रद्धांजलि भी दी। बैठक में स्वामी सत्यमित्रानंद द्वारा समाज हित के किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments