क्या हाल है भाईजान, बताओ बम कहां रखना है
पाकिस्तान से आये वीडियो काल ने उडा़ए होश
Hisar Media Junction
हांसी। हांसी के एक व्यापारी के पास पाकिस्तान से ऐसा वीडियो कॉल आया कि उसके होश उड़ गए। शहर के गोल कोठी क्षेत्र के इस व्यक्ति के मोबाइल फोन पर आए हस कॉल से पुलिस और खुफिया एजेंसियों में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान से वीडियो कॉल करने वाले युवक ने पेपर लेमिनेशन व्यापारी सन्नी बतरा को कहा, 'भाईजान, बम कहां रखना है।' यह सुनते ही व्यापारी बतरा के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह भगे-भागे पुलिस के पास पहुंचे। बतरा ने बताया कि युवक पहले ऊंटपटांग तरीके से बात करता रहा और इस पर उन्होंने उसे उसके अंदाज में जवाब दिया तो उसने बम बात की। इस पर उन्होंने कॉल काट दिया और तुरंत शिकायत दर्ज करवाने के लिए किला पुलिस चौकी पहुंचे। बतरा का आरोप है कि देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को लेकर किला पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने इस मामले को गंभीरता नहीं लिया। उस वक्त वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह कल सुबह आए, उसके बाद कोई कार्रवाई होगी। पेपर लेमिनेशन की फैक्टरी चलाने वाले गोल कोठी क्षेत्र निवासी सन्नी बतरा ने बताया कि वह बुधवार रात को अपने दोस्त के साथ रामपुरा मोहल्ला के निकट एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर खड़े थे। इस दौरान उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबर 923108980283 से 9 बजकर 40 मिनट पर कॉल आया। यह वीडियो कॉलिंग थी। हड़बड़ाहट में उन्होंने कोड नहीं देखा और दुकान से दूर जाकर उन्होंने वीडियो कॉल रिसीव कर ली। बतरा ने बताया कि वीडियो कॉल करने वाले ने फोन उठाते ही कहा कि क्या हाल है भाईजान। इस पर उन्होंने कहा कि कौन बोल रहे हो। इस पर पाकिस्तान से फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा- 'तेरा दोस्त बोल रहा हूं।' बतरा ने कहा 'मेरा दोस्त कौन।' बतरा के अनुसार इस पर उक्त युवक ने कहा कि दोस्त नहीं हो सकता क्या। सन्नी ने बताया कि उसकी संदिग्ध बातों पर उसने गुस्से में आकर उसे अभद्र भाषा में जवाब देने शुरू कर दिए जिस पर पाकिस्तान से कॉल करने वाले युवक ने कहा, ' भाईजान, ये बताओ कि बम कहां रखना है।' बम की बात सुनकर सन्नी बतरा के होश उड़ गए और डर के मारे उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया और पूरी जानकारी पुलिस कर्मियों को दी। बतरा का कहना है कि लिखित शिकायत देने के बाद भी वहा पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें अगले दिन सुबह आने को कहा। पुलिस कर्मियों ने कहा कि कल आना तभी देखेंगे मामला।
बतरा का कहना है इस शिकायत को किला चौकी ने बृहस्पतिवार को पूरे दिन दबाए रखा। खुफिया एजेंसियों को मामले की जानकारी मिलने तो उसके अधिकारी सक्रिय हुए। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने पूरे मामले की पुलिस से जानकारी ली और सन्नी बत्तरा से भी बात की। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर किला चौकी के पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई गई।

0 Comments