हिसार : रेड स्क्वेयर मार्केट ग्राउंड में विशाल झूला महोत्सव व भजन संध्या 10 अगस्त को


 हिसार : रेड स्क्वेयर मार्केट ग्राउंड में  विशाल झूला  महोत्सव व भजन संध्या 10 अगस्त को 
वृंदावन से साध्वी पूर्णिमा अपने भजनों से भक्तों को करेगी सराबोर  


मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। गौर हरि संकीर्तन उत्सव मंडल हिसार,हमारा परिवार एक नई सोच हरियाणा, वंदना चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 10 अगस्त को रेड स्क्वेयर मार्केट ग्राउंड में विशाल झूला महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा ।महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक विजय नागपाल ने बताया कि सांय 7 बजे शुरू होने वाली इस भजन संध्या में श्री धाम वृंदावन से साध्वी पूर्णिमा प्रभु इच्छा तक अपने भजनों से भक्तों को सराबोर करेंगी। भजन संध्या में सरदार मंजीत सिंह राय सदस्य राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार के विधायक व चेयरमैन ब्यूरो आफ पब्लिक एंटरप्राइजेज हरियाणा डॉक्टर कमल गुप्ता करेंगे। इस समारोह में डॉ हर्ष मोहन भारद्वाज, मेयर गौतम सरदाना ,सुजीत कैमरी, राजकुमार  ऐलावादी,पवन गिरधर, अरुण सहगल,विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष रविंद्र सिंह जुनेजा शंटी रहेंगे जबकि संजीव सिंह रेवड़ी ,भीम महाजन ,शालू पंकज दीवान, राकेश चुराया ,लोकेश अनेजा लकी ,की गरिमामय उपस्थिति रहेगी ।श्रीमती विमला देवी ,श्रीमती कृष्णा शर्मा, गीतांश, कनिष्का भूटानी ,राजपाल टेंट डेकोरेशन, सौगात फ्लावर डेकोरेशन, अजय खट्टर ,कुलभूषण बत्रा का विशेष सहयोग रहेगा। 

108 शिवलिंगों के साथ महारूद्राभिषेक 5 अगस्त को भारत माता मंदिर में 
हिसार। नागपंचमी के पावन पर्व पर 5 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के सहयोग से भारत माता मंदिर में 108 शिवलिंगों के साथ महारूद्राभिषेक किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री दलीप वाजपेयी ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को सांय 5 बजे भारत माता मंदिर के परिसर में 108 लघु शिवलिंग रखे जाएंगे। उन पर विधि विधान से पूजा अर्चना करने के उपरान्त रूद्राभिषेक किया जाएगा।भारत माता ट्रस्ट के महासचिव विजय शर्मा ने बताया  कि पर्यावरण की शुद्धि व हिन्दूमानबिंदुओं की रक्षा के लिए यह अनुष्ठान किया जाएगा। भारत माता मंदिर के योगाचार्य आचार्य संतोष शास्त्री व अर्चक रामकिशोर शुक्ला इस अनुष्ठान के संयोजक रहेगे। शर्मा ने बताया कि पूजा सामग्री,शिवलिंग,जलपात्र,प्रसाद आदि की व्यवस्था भारत माता मंदिर के सहयोग से की जाएगी।शर्मा ने बताया कि इस दिन जिन लोगो पर कालर्सप योग होता है वह भी इस अनुष्ठान में अपनी पूजा सामग्री लेकर पूजा व अभिषेक कर सकते है। पूजा नि:शुल्क रहेगी।

Post a Comment

0 Comments