अगस्त में बांटने के लिए 1.36 लाख लीटर सरसों तेल की एलोकेशन जारी


अगस्त में बांटने के लिए 1.36 लाख लीटर सरसों तेल की एलोकेशन जारी


मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से अगस्त माह में पात्र उपभोक्ताओं को 152624 लीटर तेल वितरित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा जिला के लिए 136680 लीटर तेल की एलोकेशन जारी कर दी गई है। जिला खाद्यापूर्ति नियंत्रक सुभाष सिहाग ने बताया कि जिला में वेरीफाई हुए केंद्रीय बीपीएल, राज्य बीपीएल तथा अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपो के माध्यम से 2 लीटर सरसों तेल 20 रुपये प्रति लीटर की दर से वितरित किया जाता है। अगस्त माह में 76321 पात्र उपभोक्ताओं को 152624 क्विंटल सरसों तेल वितरित किया जाएगा। पिछले माह के क्लोजिंग बैलेंस की उपलब्धता के कारण सरकार द्वारा आवश्यकता अनुसार 136680 लीटर तेल की एलोकेशन जारी की गई है। उन्होंने बताया कि हिसार के 24727 पात्र उपभोक्ताओं को 49454 लीटर, हांसी के 18509 पात्र उपभोक्ताओं को 37018 लीटर, उकलाना के 6260 उपभोक्ताओं को 12520 लीटर, आदमपुर के 6270 उपभोक्ताओं को 12540 लीटर, नारनौंद के 8152 उपभोक्ताओं को 16304 लीटर तथा बरवाला के 12394 पात्र उपभोक्ताओं को 24788 लीटर सरसों तेल वितरित किया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को सरसों तेल का समय पर उठान करवाकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपो के माध्यम से निर्धारित समयावधि में पात्र उपभोक्ताओं में वितरित करवाने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments