गुरुग्राम में 39 एकड़ में खुलेगा श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव खेरकी माजरा, सेक्टर-102 गुरुग्राम में 39 एकड़ भूमि पर श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग नोडल विभाग होगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज की स्थापना गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और श्री शीतला माता देवी पूजा स्थल बोर्ड के सहयोग से की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री शीतला माता देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा परियोजना के लिए 5 प्रतिशत धनराशि प्रदान की जाएगी जबकि शेष धनराशि जीएमडीए और एमसीजी द्वारा 50:45 के अनुपात में वहन की जाएगी।

0 Comments