मौज-मस्ती खत्म, आओ अब स्कूल चलें




      मौज-मस्ती खत्म, आओ अब स्कूल चलें 
    सवा माह के ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से स्क्ूलों में लौटी रौनक 

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सवा माह की गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को प्रदेश के स्कूल एक बार गुलजार हो गए। आज सुबह से ही सड़कों पर स्कूली बसों की चहल कदमी शुरु हो गई। पहले यह अवकाश 30 जून तक का था जिसे बढ़ाकर 7 जुलाई तक बढ़ाया गया था जो कि अब समाप्त हो गया।  छुट्टियों के दिनों में सभी ने खूब मौज मस्ती की, लेकिन आज से फिर सभी बच्चे पढ़ाई में व्यस्त हो जाएंगे। गर्मी की छुट्टियों में कोई पहाड़ी इलाकों में गया तो किसी ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किये। पहला यानि आज का दिन तो बच्चों का सैर सपाटे की बातें ही शेयर करने में बीतेगा। स्कूल से जो गृह कार्य मिला उसे पूरा करने में छुट्टियों के अंतिम दिनों में बच्चे जुटे रहे। तो बच्चों अब बहुत हो चुकी मौज-मस्ती, अब अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। 

Post a Comment

0 Comments