निसिंग : प्रश्नोत्तरी में स्वाति टीम प्रथम तो अंकिता टीम रही दूसरे नंबर पर


निसिंग : प्रश्नोत्तरी में स्वाति टीम प्रथम तो अंकिता टीम रही दूसरे नंबर पर 
माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज में श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रश्रोतरी प्रतियोगिता का आयोजन 




29 अगस्त 2019,10:46 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। कस्बे के माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज में कीरत करो सैल व विरसा संभाल कमेटी द्वारा श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रश्रोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ सतवंत कौर मान ने की। प्रतियोगिता का प्रथम चरण मंगलवार को लिखित परीक्षा के रूप में करवाया गया। जबकि द्वितीया चरण की प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में रावी,सतलुज,व्यास ,झेलम व चिनाव टीम की छात्राओं ने भाग लिया हिस्सा लिया। जिसमें झेलम टीम ने प्रथम ,व्यास टीम ने दूसरा व रावी तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन प्रवक्ता पैमलप्रीत कौर व विशेष सहयोगी प्रवक्ता अमृतपाल कौर व संदीप कौर रही। वहीं महाविधालय में पूरे वर्ष गांधी जयंती मनाने के उपलक्ष्य में प्रति दिन विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है। जिसके माध्यम से छात्राओंं को वातावरण सरंक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवम पौधरोपण किया गया। डॉ मान ने कहा कि भारतीय सभ्यता ,संस्कृति और आजादी को सजोए रखने वाले  राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी के बलिदान को समर्पित ये मुहिम समाज में निश्चित तौर पर एक बड़ा बदलाव लाएगी।  पेंटिंग प्रतियोगिता में हरमन कौर प्रथम,प्रियंका द्वितीया और हरप्रीत तृतीया स्थान पर रही । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वाति एवम टीम प्रथम , अंकिता एवम टीम द्वितीया और स्नेहा एवम टीम तृतीया स्थान पर रही। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments