पहले सिफारशी लगते थे नौकरी, भाजपा ने योग्यता को दिया मान-सम्मान : कबीरपंथी


पहले सिफारशी लगते थे नौकरी, भाजपा ने योग्यता को दिया मान-सम्मान : कबीरपंथी 
निसिंग में वाल्मीकि चौपाल के हाल के उद्घाटन अवसर पर बोले विधायक भगवानदास 


29 अगस्त 2019, 10:42 AMहरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकु गोंदर
निसिंग। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि अपने बच्चें का भविष्य संवारने के लिए बहुत से मां-बाप कर्ज लेकर महंगे स्कूलों में शिक्षा दिलाते थे ताकि उनका बच्चा पढ़ लिख कर सरकारी नौकरी पा सके। लेकिन लंबे समय से नौकरियों में धांधली व भेदभाव के चलते योग्य युवक नौकरी से वंचित रह जाते थे जबकि सिफारशी नौकरी लग जाते थे जिससे युवाओं की पढ़ाई में रूचि लगातार कम हो रही थी। भाजपा सरकार ने योग्यता को मान सम्मान दिया है। बिना सिफारिश व पैसों के युवाओं को रोजगार दिया है। हल्का विधायक गुल्लरपुर रोड़ पर वाल्मीकि चौपाल में आठ लाख 38 हजार की लागत से बनने वाले हाल का शिलान्यास करते हुए बोल रहे थे। यहां अमित व विजय वाल्मीकि सहित समाज के दर्जनों  लोगों ने उनका सरोपा व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हल्का में जो विकास करवाया गया है, सबके सामने है गिनवाने की जरूरत नही। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से पिछड़े हल्कों के लिए पांच साल का कार्यकाल नाकाफी है। उन्होंने मौहल्लावासियों की मांग पर गुल्लरपुर रोड बाईपास पर हाई मास्क टावर लाईट लगवाने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने सीएम की जनाशीर्वाद यात्रा में भारी संख्या में पहुंचने पर धन्यवाद व आठ सितंबर की रैली का निमंत्रण दिया। किया। मार्केट कमेटी चेयरमैन संजय राणा ने विधायक के कार्य गिनवाए। मौके पर मंडलाध्यक्ष महिपाल गुनियाना, राजेंद्र बांभडी, महामंत्री चंद्रमोहन शर्मा,वेद तनेजा, किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष विनोद राणा, सुरेंद्र बतान, नपाचेयरमैन सलिंद्र चौहान, उपचेयरमैन विनोद सिंगला, कृष्ण सेन, राजकुमार राणा गोंदर,, रविंद्र एडवोकेट, पवन डाचर,प्रगट डाचर, बिल्लू, बब्बू मंजूरा, नरेंद्र बच्चस,, विनोद गुल्लरपुर, मोहन गुनियाना, राजकुमार सांभली, प्रवीन कुमार व विक्की प्रजापत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments