आखिर क्या हैं गीता भुक्कल के इस बयान के मायने ?

आखिर क्या हैं गीता भुक्कल के इस बयान के मायने ? 



मीडिया जंक्शन न्यूज
कैथल। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा हैकि आगामी 18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली प्रदेश में न केवल बदलाव की लहर बनेगी बल्कि प्रदेश के राजनीतिक समीकरण भी बदल कर रख देगी। अब इस बयान के दो ही मायने हो सकते हैं या तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है और यदि नहीं तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस को बाय-बाय कर नई पार्टी बना सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस में मुख्य विपक्षी दल बनाए जाने पर गीता भुक्कल ने कहा है कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल पर दो अगस्त से नाम तय कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल के नाम पर पार्टी हाईकमान ही अंतिम फैसला लेगा। प्रदेश के गेस्ट टीचर मामले में गीता भुक्कल ने कहा कि सरकार गेस्ट टीचर को गुमराह कर रही है। सरकार बार-बार गलत आंकडें पेश कर रही है। वित मंत्री व शिक्षा मंत्री दोनों के ही आंकडेÞ अलग-अलग हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा है कि गेस्ट टीचर को नियमीत कर उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जाएं। प्रदेश में लगातार बढ़ रही नशा तस्करी पर गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे की तस्करी रोकने में नाकाम है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहले नशे की चपेट में नहीं था। आज नशा तस्करों को किसी तरह का डर नहीं रह गया है, इसलिए ही तो प्रदेश में धड़ल्ले से नशीले पदार्थ बिक रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments