पंचकूला : पुलिसकर्मियों की सेहत को लेकर शुुरु हुआ है यह नया प्रोजेक्ट
मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। हरियाणा पुलिस पंचकूला ने एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट 'सबल' की शुरूआत की है। यह प्रोजेक्ट पंचकूला पुलिस फोर्स में स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस प्रोजेक्ट की शुरूआत पुलिस आयुक्त आईपीएस सौरभ सिंह, दीपक गहलावत, आईपीएस, पुलिस उपायु्क्त पंचकुला, श्रीमती नूपुर, सहायक पुलिस आयुक्त, अलका गुरनानी, राष्ट्रीय प्रबंधक सार्वजनिक मामले, और श्रीमती सीमा राजपूत की उपस्थिति में तनाव प्रबंधन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि इस परियोजना में विभिन्न स्वस्थ जीवन पद्धति शामिल होंगी जैसे कि तनाव प्रबंधन कार्यशाला, योग और अन्य शारीरिक स्वास्थ्य व्यवस्था की गतिविधियाँ आदि करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पुलिस फोर्स के लंबे समय तक ड्यूटी शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए, इस तरह की स्वास्थ्य संचालित गतिविधियाँ हमें उनके बीच स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता लाने में मदद करेंगी। इस अवसर पर अलका गुरनानी, राष्ट्रीय प्रबंधक सार्वजनिक मामले, एमवे इंडिया प्रा लिमिटेड ने बताया कि शारीरिक गतिविधि के साथ अच्छा पोषण प्रमुख स्वस्थ जीवन शैली का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इस तरह के स्वस्थ रहने के तरीकों और जागरुकता पैदा करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एमवे इंडिया इस परियोजना में पंचकुला पुलिस के साथ मिलकर बहुत खुश है। सत्र का आयोजन डीवीईआरटी सर्व द्वारा सरल संगठन के सहयोग से किया गया ।

0 Comments