सिरसा में बन रही है संत श्री चुड़ामणी भाई श्री संतोख सिंह जी की यह अद्भुत मूर्ति

सिरसा में बन रही है संत श्री चुड़ामणी भाई श्री संतोख सिंह जी की यह अद्भुत मूर्ति



मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर संत श्री चुड़ामणी भाई श्री संतोख सिंह जी का आदम कद से दौ गुना बड़ा मूर्ति शिल्प बनाया जा रहा है। यह शिल्प कला अधिकारी हृदय कौशल अपनी टीम के साथ मिलकर बना रहे हैं। कला अधिकारी हृदय कौशल ने बताया कि यह मूर्ति मात्र 10 दिनों में बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भाईसंतोख सिंह जी का यह मूर्ति शिल्प बैठी हुई मुद्रा में है जो कुछ चलचित्रों को देखते हुए बनाया गया है जिसमें भाई संतोख सिंह जी ने हाथ में कलम पकड़ी हुई है तथा दूसरे हाथ में कागज है। उन्होंने बताया कि भाई संतोख सिंह जी एक महान कवि व साहित्यकार थे जिन्होनें सिख धर्म के बारे में अनेक धार्मिक ग्रंथ लिखे हैं जिनको पढ़ कर आने वाली पीढिय़ो को धर्मिक ग्रंथों से अच्छी शिक्षाएं मिल रही हैं। जिनमें से एक जपजी साहिब व इनका यादगार ग्रंथ है श्री गुरू प्रताप सुरज ग्रंथ जिसमें 51820 छंद  है। यह ग्रंथ भाई संतोख सिंह जी ने 1835- 43 के समय में पूरा किया था। जो हमारे समाज व धर्म के लिए एक यादगार व पूजनीय बना।  उन्होंने बताया कि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदया श्रीमती धीरा खंडेलवाल आईएएस तथा निदेशक महेश्वर शर्मा आईएएस, उप निदेशक सुभाष सिहाग के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के प्रेरणा स्त्रोत सूचना एवं जनसम्पर्क भाषा विभाग के महानिदेशक समीरपाल सरों हैं। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति शिल्प सिरसा में बनाया जा रहा है। अद्भुत प्रतिभा के धनी युवा कलाकार हैदराबाद की डा. स्नेहलता, रोहतक से निदेश कुमार, नरवाना के संजीव, भिवानी के अनुप, कैथल से रमन, बनारस से ज्योति व संजीत दिन रात अपनी  अथाह मेहनत से सकारात्मक रुप से देने के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मूर्ति शिल्प को निहारने प्रतिदिन बड़े बुजुर्ग, बच्चे आते हैं व जिज्ञासा से इसके बारे में जानकारी लेते हैं। उपायुक्त सिरसा अशोक कुमार गर्ग के सहयोग से यह कार्य पूर्ण किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments