अति पिछड़े वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में टिकट देगी कांग्रेस
मीडिया जंक्शन न्यूज
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला से प्रदेश स्तर के सैकड़ों अति पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा टिकटों की मांग व अन्य अति पिछड़ा वर्ग की मांगों ज्ञापन उनसे किसान भवन में मिलकर उन्हें सौंपा। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पिछड़े वर्ग के सभी नेताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अति पिछड़े वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी जनसंख्या के अनुपात अनुसार विधानसभा में टिकटें दी जाएंगी व कांग्रेस सरकार आने पर पिछड़े वर्ग को नोकरियों एवं स्थानीय निकाय चुनावों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि आज तक अति पिछड़े वर्ग के कल्याणार्थ हेतु चाहे वह आरक्षण की बात हो, विधानसभा चुनाव में टिकटें देने की बात हो या अति पिछड़े वर्ग को राज्यसभा में भेजने की बात हो। ये सभी कार्य कांग्रेस की पूर्ण किए थे। जब कि भाजपा सरकार एवं सहयोगी दल ने 22 वर्ष सत्ता में रहते हुए भी आज तक उन्होंने एक भी फैसला पिछड़े वर्ग के हकों में नही लिया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेलु राम जांगड़ा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस नेता इन्द्र सिंह जाजनवाला,कमलेश पांचाल सदस्य पूर्व महिला आयोग, अमरजीत धीमान, सुरेन्द्र सिंह OBC सेल जिलाध्यक्ष,राम स्वरूप जांगड़ा उपाध्यक्ष हरियाणा जांगड़ा समाज,शीश पाल करौरा प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी,राजू वर्मा जिलाध्यक्ष पर्यावरण सेल, हवा सिंह जांगड़ा OBC सेल विधानसभा अध्यक्ष,मास्टर सूरजभान प्रधान कुम्हार महासभा उकलाना,एडवोकेट बलवान सिंह पांचाल,सतबीर भाना,मास्टर जिले सिंह,सहित अन्य साथी नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments