उकलाना : खेदड़ से शुरु हुआ कांग्रेस घर-घर अभियान

उकलाना : खेदड़ से शुरु हुआ कांग्रेस घर-घर अभियान

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराज सभ्रवाल ने बूथ सम्राट सम्मेलन का दिया न्यौता

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार/उकलाना। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराज सभ्रवाल का आज गांव खेदड़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने कांग्रेस घर-घर अभियान की शुरूआत की व 4 अगस्त को 2 बजे से उकलाना के आर्शिवाद गार्डन से शुरु होने जा रहे बूथ सम्राट सम्मेलन में भाग लेने के लिए न्यौता दिया।बूथ सम्राट सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर होंगे। इस अवसर पर बलराज सभ्रवाल ने लोगों को भाजपा सरकार द्वारा फैलाई जा रही कुरीतियों व जनविरोधी नितियों के बारे में बताया तथा कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी, उनके साथ गांव खेदड के हवा सिहँ सहारण, कुलदीप, विरेन्द्र , रोशन लाल मेंम्बर, अनिल कुमार, मनफूल, रवि, रामफल, होशियार सिंह, राजू, शमशेर सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र, सतीश, जयपाल, सूरत सिंह, विजय, पंकज, अंकित, अमित, राहुल, साहिल नरेश, रोहतास, संदीप आदि लोगों ने भाग लिया और कांग्रेस में व सभ्रवाल के प्रति अपनी आस्था जताई । बलराज सभ्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, तथा कर्मचारी के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और भाजपा द्वारा जो सबसिडी किसानो की खाद बीज व अन्य जरूरी समान पर खत्म की जा रही है उसे बहाल किया जाएगा और बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, तथा ब्लॉक स्तर पर और गांव-गांव में लघु उद्योग के जरिए सभी को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कर्मचारियों को पुराने पैटर्न पर पेंशन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments