सोसायटी घोटाला : पूरे प्रदेश में रथयात्रा निकालेगी सर्वजन समाज पार्टी

सोसायटी घोटाला :  पूरे प्रदेश में रथयात्रा निकालेगी सर्वजन समाज पार्टी

मीडिया जंक्शन
हिसार। सर्वजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दलजीत सिंह भर की अध्यक्षता में पुरानी सब्जी मंडी पार्क में सोसायटी पीडि़तों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सोसायटी में हुए घोटाले पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में काफी संख्या में सोसायटी पीडि़त मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने कहा कि गत 11 जून को वे 13 सोसायटी पीडि़त खाताधारियों के साथ रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग हरियाणा पंचकूला से मिले थे। रजिस्ट्रार ने सभी सोसायटी पीडि़तों को आश्वासन दिया गया था कि 20 दिन के अंदर-अंदर तमाम सोसायटी पीडि़तों को राशि वापिस करवा दी जाएगी। इसी के चलते  पुरानी सब्जी मंडी पार्क में मीटिंग की गई। सभी सोसायटी पीडि़तों ने बताया कि किसी भी सदस्य को राशि वापिस नहीं दी गई है। इसके बाद मीटिंग में निर्णय लिया गया कि जल्द ही दोबारा रजिस्ट्रार से मिलकर उन्हें इससे अवगत करवाया जाएगा। अब सोसायटी पीडि़त अपनी राशि लेने के लिए रजिस्ट्रार से पुन: मिलेंगे और राशि की मांग करेंगे। चावला ने बताया कि मीटिंग में एक सोसायटी इन्कम टैक्स इम्पलाईज सोसायटी के सदस्यों ने भी मीटिंग में पूर्ण समर्थन दिया है और भविष्य में सोसायटी पीडि़तों का पूरा साथ देने का आश्वासन दिया है। चावला ने बताया कि ऐसी लगभग 33 सोसायटी हैं जिनमें प्रबंधक और अधिकारियों ने लगभग 500 करोड़ का घोटाला किया है और इन सोसायटीज में लगभग 65000 खाताधारी हैं। हरियाणा सरकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। तीन मास बाद विधानसभा चुनाव हैं 65000 खाताधारी हिसार, बरवाला, नलवा में निवास करते हैं यदि 65000 खाताधारियों ने सरकार के खिलाफ विधानसभा में बिगुल बजा दिया तो कई सीटें भाजपा विधानसभा में हार जाएगी और विधानसभा की 75 सीटों का लक्ष्य खट्टर के लिए एक सपना बन कर रह जाएगा। चावला ने कहा कि अगस्त मास में 33 सोसायटी पीडि़त खाताधारी सारे हरियाणा में एक रथ यात्रा निकालेंगे और इश्तिहार और प्रचार के माध्यम से जनता को जागरुक करेंगे कि खट्टर सरकार किस प्रकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को वोट न दिया जाए और पीडि़त सोसायटी वालों का साथ दे। इस सभा में कुंदन सेठी, प्रेम मल्होत्रा, मनीष सचदेवा, नरेंद्र ढींगड़ा, रमेश ठकराल, राधाकृष्ण, सुरेश कुमार, कपिल कुमार, विवेक पूनिया, राजेंद्र सिंह ढुल, रघुवीर पूनिया, भारत भूषण, ब्रह्मदत्त शर्मा, नौरंग राय, मोहन लाल, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, रामनारायण, दलीप सिंह, रामबख्श गेरा, रामस्वरूप पारिक, कन्हैया राम चाहरवाल, सुनील वोरा, सतीश कुमार, सुधीर सिंह, सुभाष चंद्र, सपना, दर्शना, घनश्याम मेहता, रामसिंह, छज्जूराम शर्मा, राजकुमार, मेवा सिंह, नवीन जिंदल, खजान चंद, माई लाल शर्मा, दलीप सिंह, हरीश कुमार बीरमती, ऋतु, सुशीला देवी, संतोष, चौ. रामनारायण सहित अनेक सोसायटी पीडि़त मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments